बिहार

Bihar New Cabinet : नीतीश सरकार में ये है इकलौते मुस्लिम मंत्री 25 दूसरे मंत्रियों के साथ ली शपथ, देखें मिनिस्टर्स की पूरी लिस्ट

पटना : बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है नीतीश कुमार के साथ ही सरकार के 26 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। बीजेपी के कोटे से सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ले लिया है। नीतीश कैबिनेट में किस पार्टी के कोटे से कौन-कौन से नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, इस पर भी मोहर लग चुकी है।

किस दल से कितने मंत्री?

नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ लेने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। बीजेपी के कोटे से नई सरकार में 14 मंत्री होंगे। वहीं, जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा सात मंत्री बनने जा रहे हैं। जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कोटे से एक-एक मंत्री बनेंगे।

26 मंत्रियों ने ली शपथ

जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश मंत्री पद की शपथ लिया। चिराग की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्री बनेंगे। मंत्रियों की संभावित लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में कुल 26 मंत्रियों के नाम हैं।

देखें दल के अनुसार नीतीश के मंत्रियों के नाम

बीजेपी कोटे के मंत्री –

  • सम्राट चौधरी
  • विजय सिन्हा
  • दिलीप जायसवाल
  • मंगल पाण्डेय
  • संजय टाइगर
  • रामकृपाल यादव
  • नितिन नवीन
  • श्रेयसी सिंह
  • रमा निषाद
  • प्रमोद चंद्रवंशी
  • लखेंद्र पासवान
  • नारायण साह

जदयू कोटे के मंत्री-

  • विजय कुमार चौधरी
  • श्रवण कुमार
  • विजेंद्र यादव
  • अशोक चौधरी
  • लेसी सिंह
  • जमा खान
  • मदन सहनी

लोजपा, आरएलएम और हम कोटे के मंत्री-

  • संजय कुमार
  • संजय सिंह
  • संतोष कुमार सुमन
  • दीपक प्रकाश

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

Bihar Election Result : ने निर्वाचन आयोग के परिणाम को मानने से किया इंकार, सभी जीते हुए विधायक भी देंगे इस्तीफा: सूत्र

पटना : भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे…

1 of 5