ओडिशा

Big Road Accident : पुलिस की PCR वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, तीन जवानों की हालत नाजुक

झारसुगुड़ा : पुलिस की PCR वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। वहीं तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। घटना में पुलिस की बोलेरो पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी। घटना ओडिशा के ओड़िशा राज्य के झारसुगुड़ा में रविवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे पुलिस महकमे को शोक में डुबो दिया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही PCR वैन को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आमने-सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने तड़के उस समय हुई, जब सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस की बोलेरो वाहन नियमित गश्त और ड्यूटी पर थी।

इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने PCR वैन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे में जिन पुलिसकर्मियों की जान गई, उनमें एपीआर जवान काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं। ये सभी जवान ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए।

घटना की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए दो एपीआर जवान और एक सार्जेंट को गंभीर अवस्था में तत्काल झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष की बात कही है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : डिप्टी रेंजर के ठिकानों पर मिली करोड़ों की संपत्ति, भारी मात्रा में सोना चांदी और कैश मिले

भुवनेश्वर/बस्तर : वन विभाग का डिप्टी रेंजर करोड़ों रुपये वाला कुबेर निकला।…