महारास्ट्र

Big Road Accident : छात्रों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 1 छात्र की मौत, करीब 30 घायल

मुंबई : महाराष्‍ट्र के नंदुरबार अक्कलकुवा-मोलगी मार्ग पर रविवार को भीषण स्कूल बस हादसा हुआ है. यहां पर देवगोई घाट में 100-150 फीट गहरी खाई में एक स्‍कूल बस गिर गई है. बताया जा रहा है कि घटना में एक छात्र की मौत हो गई है जबकि करीब 20 से 30 छात्र इसमें घायल हैं. जिस छात्र की मौत हुई है, वह बस के नीचे दब गया था. बस में करीब 20 से 30 छात्र सवार थे.

छात्रों के लिए बुरा दिन

हादसा उस समय हुआ जब मोलगी गांव से छात्रों को लेकर बस अक्कलकुवा की ओर जा रही थी और इसी समय वह आमलिबारी इलाके में एक्‍सीडेंट का शिकार हो गई. बस इतनी गहराई में गिरी कि वह पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है. सभी घायलों को तुरंत अक्कलकुवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय स्‍टूडेंट्स एक्‍स्‍ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के लिए जा रहे थे.

एक्‍सीडेंट प्रोन जोन

नंदुरबार शहर से दूर स्थित देवगोई घाट जहां बस गिरी है, वह‍ इलाका एक एक्‍सीडेंट प्रोन जोन माना जाता है. यहां पर एक तेज और पेचीदा मोड़ है. इस क्षेत्र में काफी दिनों से बारिश हो रही थी और हाल ही में इससे लोगों को राहत मिली है. बारिश की वजह से सड़क की स्थिति भी खराब है. मारे गए छात्र की करीब 12 से 13 साल बताई जा रही है. बचाव दल अभी भी बाकी छात्रों को घटनास्थल से निकालने के लिए काम कर रहे हैं.

What's your reaction?

Related Posts

पति निकला नपुंसक, पोते का हवाला देकर ससुर करते हैं संबंध बनाने की मांग; पूर्व ACP पर बहू ने लगाए आरोप

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से बहुत ही हैरान कर देने वाली कहानी सामने आयी है। यहां…

Crime News : मशहूर एक्टर की सरेआम हत्या, दोस्त ने ही उतारा दिया मौत के घाट, …. इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नागपुर : हिंदी फिल्म ‘झुंड’ में अपने ऑनस्क्रीन किरदार ‘बाबू छेत्री’ से मशहूर हुए…

1 of 2