ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : बस में लगी भीषण आग 20 यात्रियों की जिन्दा जलकर मौत होने की आशंका, देखे पूरा वीडियो

कुरनूल : राजस्थान के जैसलमेर में पिछले दिनों एक भीषण हादसा सामने आया था। यहां सवारी बस में लगी आग में जलकर 22 यात्रियों की मौत हो गई थी तो वही एक इसी तरह की घटना आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भी सामने आई है। यहां भी एक सवारी बस में आग लग गई है।

20 की मौत की आशंका

शुरुआती आशंकाओं के मुताबिक बस में 40 यात्री सवार थे जिसमें करीब 20 सवारियों की ज़िंदा जलकर मौत होने की खबर है। बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। दमकल कर्मियों के साथ प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।

शीशे को तोड़कर बाहर आये लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह बस कावेरी ट्रेवल्स की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंआ उठने के बाद बस देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। कई लोग शीशा तोड़कर बाहर आते भी देखें गये। बहरहाल आग बुझने के बाद ही मरने वालों के मौत का असल आंकड़ा सामने आएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : घूसखोर अफसर गिरफ्तार : 65000 रुपये घूस लेते दो अफसर गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे रिश्वत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गृह निर्माण मंडल से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार…

CG ED Breaking : छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी छापेमारी, भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले की जांच तेज

रायपुर/महासमुंद : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना से…

CG Breaking : 31 जनवरी तक देनी होगी संपत्ति की जानकारी, राज्य सरकार ने सभी विभागों को भेजा पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की…

1 of 17