Raipur

Ajab – Gajab : मामा गए दुबई तो मामी को लेकर फरार हो गया हाई स्कूल पास भांजा, तीन साल की बेटी पूछ रही – घर कब आएगी मां

देवरिया : जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला अपने हाई स्कूल पास भांजे से इश्क लड़ा बैठी और उसे लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि फरार महिला की एक तीन साल की बेटी जिसे छोड़कर वो फरार हो गई। महिला के फरार होने की जानकारी पति को तब लगी जब वो 4 दिन बाद घर पहुंचा। फिलहाल पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस जांच शुरू कर दी है।

भांजे के साथ फरार हुई पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार मामला सोहनपुर गांव का है, जहां रहने वाले मन्नू की शादी कुछ साल पहले पूजा से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन जैसे ही मन्नू अपने काम पर दुबई लौटा उसकी पूजा पास ही में रहने वाले भांजे चंदन से इश्क लड़ा बैठी। दोनों के मोहब्बत की कहानी जब मन्नू को पता चली तो उसने दोनों को समझाया, लेकिन वो नहीं मानें। पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मन्नू की मानें तो एक बार उसके बड़े भाई ने दोनों को सदिग्ध हालत में पकड़ लिया था, लेकिन समाज और परिवार के डर से दोनों को समझाकर बात दबा दी थी।

संदिग्ध हालत में पकड़ाए थे मामी-भांजा

परिवार की समझाइश के बाद भी चंदन और पूजा के बीच प्रेम प्रसंग लगातार जारी रहा। पूजा अपने सोशल मीडिया पर भी चंदन के साथ तस्वीरें पोस्ट करती थी, जिसे लेकर भी आपत्ति जताई गई थी। वहीं, 24 दिसंबर को जब मन्नू दुबई से लौटा तो पाया कि पूजा चंदन के साथ फरार हो गई है और बेटी को परिवार के पास छोड़ दी है। मन्नू ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस को ये भी बताया कि उसके घर से पूजा ने 10 लाख रुपए और गहने भी गायब कर दिए हैं। ⁠

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला और युवक के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन वाराणसी और दिल्ली के बीच ट्रैक की गई थी, जिसके बाद से उनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, पुलिस लगातार पूजा के परिजनों से भी बात कर मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47