Raipur

रायपुर वनडे मुकाबले के सभी टिकट महज आधे घंटे में ‘सोल्ड आउट’ अब क्रिकेट फैंस भटकने पर मजबूर, जानें किसने खरीद लिए सारे टिकट

रायपुर : अगले महीने 3 दिसंबर का दिन रायपुर के साथ छत्तीसगढ़ के लिए खास होने वाला है। लम्बे अंतराल के बाद यहां के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका और टीम इण्डिया के बीच सीरीज का हिस्सा होगा और तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा।

क्रिकेट फैंस को लगा झटका

चूंकि भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों से सजी होगी, इसलिए हर कोई स्टेडियम से ही इस मुकाबले का लुत्फ़ उठाना चाहता है। हालांकि क्रिकेट फैंस की इस उम्मीद को 22 नवम्बर को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कल से एक टिकटिंग वेबसाइट पर इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई थी, लेकिन महज आधे घंटे के भीतर ही सभी टिकट बुक हो गए। इससे यह सवाल और गहरा गया है कि आखिर इतने कम वक़्त में ही इतने टिकटों की ख़रीद किसने कर ली है।

दलाल ने ख़रीदे टिकट!

भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे इंटरनेशनल मैच के टिकट आधे घंटे में बिके टिकट बताए जा रहे हैं। यह भी सामने आया है कि रेल्वे टिकट दलाल ने 200 से ज्यादा मैच के टिकट खरीदे हैं। सिल्वर से लेकर कॉरपोरेट बॉक्स तक के टिकट खरीदे गए हैं, जिससे टिकटों की कालाबाजारी की आशंका प्रबल हो गई है।

शाम 5 बजे शुरू हुई थी बिक्री

आधे घंटे में टिकट बिकने पर कई संदिग्ध सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, 3 दिसंबर को नवा रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है मैच, जिसके लिए क्रिकेट प्रेमी टिकट के लिए भटकने को मजबूर हैं। शनिवार शाम 5 बजे से ऑनलाइन टिकट बिकना शुरू हुए थे, लेकिन फैंस को मौक़ा ही नहीं मिला।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47