Job - Nokari

अग्निवीर भर्ती 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इस तरह से करें ऑनलाइन आवेदन, जानिये किन पदों पर..

रायपुर : देश की सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर अवसर उपलब्ध हैं।

इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं पास), महिला (सेना पुलिस) के साथ-साथ स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा जैसे पद शामिल किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) होगा। यह परीक्षा 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी Join Indian Army की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पात्रता शर्तों, आयु सीमा, शारीरिक मानकों और शैक्षणिक योग्यता को ध्यान से पढ़ लें।

इन पदों पर भर्ती

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष)
  • अग्निवीर तकनीकी
  • अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं पास)
  • अग्निवीर महिला (सेना पुलिस)
  • नर्सिंग असिस्टेंट
  • नर्सिंग असिस्टेंट वेट
  • सिपाही फार्मा

शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग

हर पद के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। ट्रेडमैन पद हेतु 8वीं या 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि तकनीकी और लिपिक पदों के लिए 12वीं में विज्ञान या संबंधित विषय जरूरी हो सकते हैं। नर्सिंग असिस्टेंट एवं फार्मा पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ विशेष योग्यता अपेक्षित है।

What's your reaction?

Related Posts

Sarkari Nokari : नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।…

1 of 5