Surajpur

CG Viral Video : गर्लफ्रेंड के साथ … इस हालत में पकड़ाया जवान, युवकों ने बेरहमी से पीटा, फिर गाना बजाकर जबरन करवाया डांस

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। यहाँ देवनगर नर्सरी परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट की, बल्कि मानवता की सारी हदें पार करते हुए उसे बीच सड़क पर नचाया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार 27 फरवरी 2026 की है।

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला मित्र के साथ देवनगर नर्सरी परिसर में मौजूद था। इसी दौरान ग्रामीण युवकों की एक टोली वहां पहुंची और उन्होंने गार्ड को घेर लिया। आरोपियों ने आव देखा न ताव और गार्ड पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के अनुसार, युवकों ने वर्दी का सम्मान किए बिना गार्ड को डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इस दौरान उसकी महिला मित्र हमलावरों के आगे रहम की भीख मांगती रही।

पिटाई के बाद करवाया डांस

मारपीट के बाद आरोपियों ने मोबाइल पर गाना बजाया और लहूलुहान व डरे हुए फॉरेस्ट गार्ड को नाचने पर मजबूर किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वर्दी पहने हुए गार्ड बेबस होकर नाच रहा है और आरोपी उसका मजाक उड़ा रहे हैं।

पुलिस की रडार पर आरोपी

वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर पुलिस हरकत में आ गई है। स्थानीय प्रशासन ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

https://www.facebook.com/share/r/1BiFxPtDyr

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Crime : 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह …

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का…

1 of 8