Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना, लॉज में घुसकर बदमाशों ने किया कांड, लूटे लाखों रुपए

मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ के मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस नेता अंकुर सिंह के साथ एक गंभीर घटना हुई है। यह घटना कोटाडोल तिराहे स्थित शानवी गेस्ट हाउस में सामने आई, जहां कुछ बदमाशों ने नेता के लॉज में घुसकर उनके साथ हाथापाई की और करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल लोग 3 गाड़ियों में सवार होकर आए थे और संख्या 15 से 20 थी।

कांग्रेस नेता के लॉज में घुसकर की गई हाथापाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने अचानक लॉज के भीतर प्रवेश किया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में कांग्रेस नेता और उनके साथियों को चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। यह आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

घटना के बाद जनकपुर थाने में लगी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही जनकपुर थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोग आक्रोशित थे और उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। इस वजह से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल फोर्स तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी। ⁠

कोटाडोल तिराहे स्तिथ शानवी गेस्ट हाउस की घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG Job News : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, फटाफट करें आवेदन

एमसीबी : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

1 of 2