साणंद : देश के कई राज्यों में लगातार शराबंदी की मांग होने लगी है। लेकिन दूसरी ओर जिन राज्यों में शराबबंदी है वहां लोग जमकर जमकर जाम छलका रहे हैं। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। दरअजल गुजरात में शराबबंदी होने के बावजूद शराब पार्टी आयोजन किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 81 पुरुषों के साथ 38 महिलाओं हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 2 करोड़ रुपए का सामान भी मिले हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
दारू पार्टी करते 81 पुरुषों के साथ 38 महिला पकड़ाए
मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय कारोबारी ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का अयोजन किया था। पार्टी में विदेशी और महंगी ब्रांड की शराब परोसी गई थी। वहीं, पार्टी में महिलाओं को पुरुषों को मास्क पहनकर बुलाया गया था, ताकि किसी की पहचान सामने ना आके। लोग पार्टी में मास्क पहनकर डांस कर रहे थे कि अचानक वहां पुलिस की टीम आ धमकी। पुलिस को देखते ही पार्टी में आए लोगों में हड़कंप मच गया और सब मुंह छिपाकर भागने लगे। बताया गया कि पार्टी में आए सभी लोग अमीर घराने के थे।
शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का आयोजन
बताया गया कि पुलिस ने मौके से 81 पुरुषों के साथ 38 महिलाओं को नशे में हालत में पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में अहमदाबाद के बिल्डर, व्यापारी और डॉक्टर शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी में शराब, हुक्का के सामान और BMW और Audi कारों सहित 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2.91 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विदेश से मंगाई महंगी शराब
पुलिस के अनुसार, प्राइवेट जगह पर 11 टेबल पर केक, हुक्का और शराब का इंतजाम किया गया था। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के एसपी ओमप्रकाश जाट ने बताया कि एक सूचना के आधार पर देर रात छापा मारा गया। सभी हिरासत में लिए गए लोगों को साणंद पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बाद में मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सामने आया है कि काफी आरोपी 40 साल से कम उम्र के हैं। साणंद अहमदाबाद जिले में आता है। यह एक बड़ा कस्बा है। यहां पर काफी कंपनियों के दफ्तरों के साथ हाईराइज बिल्डिंग्स हैं।
कटघरे में पुलिस प्रशासन
पार्टी में आए लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार ये सवाल पूछने लगे हैं कि शराबबंदी के बावजूद भारी मात्रा में शराब कैसे पहुंची? क्या पुलिस की मदद के बीना इतनी बड़ी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है? मामला सामने आने के बाद अब पुलिस की संलीप्तता पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं।






















