नई दिल्ली

संबंध बनाने के दौरान हो गई 56 साल के युवक की मौत, छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड के साथ चरम सुख के लिए खाई थी ये गोलियां

गुरुग्राम : देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुके 56 वर्षीय व्यक्ति की लाश कमरे में मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक के चलते आता है। वहीं, कमरे से शक्तिवर्धक गोलियां भी मिलने की सूचना है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दी है और जांच शुरू कर दी है।

कमरे में मिली युवक की लाश

मिली जानकरी के अनुसार मामला बुधवार का है, जब हरियाणा के सोहना पास ड्राइवर के रूप में कार्यरत युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। इसी दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसके सीने में दर्द होने लगा। युवक की महिला मित्र ने तत्काल मामले की सूचना होटल स्टाफ को दी, जिसके बाद एंबुलेंस को फोन किया। युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गर्लफ्रेंड के साथ आया था रोमांस करने

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और बाद में होटल के कमरे का भी निरीक्षण किया। कमरे से दवाओं के खाली रैपर मिलने के बाद पुलिस ने सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है। गुरुवार दोपहर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और किसी भी संदिग्ध पहलू को नजर अंदाज नहीं किया जा रहा है।

12 मार्च होनी थी बेटे की शादी

पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि मृतक का बेटा 12 मार्च को शादी करने वाला था और इस अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : बदल गया भारत के इस राज्य का नाम, मोदी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानिए क्या होगा नया नाम

नई दिल्ली : मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों के…

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

1 of 23