सोशल मीडिया

Viral Video : आधी रात रास्ते में अकेली थी लड़की, फिर युवक प्राइवेट पार्ट दिखाकर करने लगा अश्लील हरकत, देखे पूरा वीडियो

सतना : मध्यप्रदेश के सतना शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोलगवां थाना क्षेत्र के हनुमान नगर नई बस्ती से सामने आए एक वीडियो ने स्थानीय लोगों में नाराज़गी और भय दोनों को बढ़ा दिया है।

युवक द्वारा छेड़खानी का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में अंबेडकर चौक स्थित सड़क पर मुकेश गुप्ता नाम का युवक पैदल जा रही एक युवती के साथ अश्लील इशारे करते हुए छेड़खानी करता दिखाई दे रहा है। यही नहीं युवक द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए युवती को परेशान करने के दृश्य भी सामने आए हैं। घटना के दौरान पास की एक बिल्डिंग में मौजूद सौरव सिंह नामक युवक ने पूरी हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और तत्काल डायल-112 पर सूचना दी।

डायल-112 भी मौके पर नहीं पहुंची

सौरव के मुताबिक उसने तीन बार फोन किया लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुँची। हालांकि युवक ने युवती को किसी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं पहुँचाया और न ही पीड़िता की ओर से कोई औपचारिक शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है लेकिन इस वायरल वीडियो ने रात में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

What's your reaction?

Related Posts

न्यू ईयर का जश्न मामत में बदला बार में हुआ भीषण विस्फोट …. कई लोगों के मारे जाने की खबर देखे पूरा वीडियो

स्विट्जरलैंड : स्विट्जरलैंड में नये साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया। यहां के…

1 of 16