मध्य प्रदेश

खाद्य मंत्री ने कहा ‘मतदाता सूची में नाम नहीं तो कट जाएगा राशन कार्ड से नाम, नहीं मिलेगी राशन और सरकारी सुविधाएं’ कांग्रेसी बोली ….

सागर : जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान मंत्री गोविंद सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि “मतदाता सूची में नाम जुड़वा लें, नहीं तो राशन, पानी और सरकारी सुविधाएं मिलना बंद हो जाएगा। मंत्री का यह बयान तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि मंत्री गोविंद सिंह जनता को डरा रहे हैं। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मतदाता सूचि में नाम जुड़ाना हर नागरिक का दायित्व है, नाम जुड़ेगा तो योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

राशन, पानी और सरकारी सुविधाएं मिलना बंद

बताया जाता है कि यह बयान उन्होंने SIR सर्वे लेकर जागरूकता के दौरान दिया। मंत्री राजपूत अपनी विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुर ग्राम में विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यक्रम के बीच यह टिप्पणी की। बयान के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बता दे कि गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से विधायक हैं और राज्य सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर अब इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

गरमाई सियासत

गोविंद सिंह राजपूत के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिम्मेदार मंत्री जनता को डरा रहे हैं भय पैदा कर रहे हैं। आपका नाम गायब हुआ तो आपको राशन नहीं मिलेगा, पेंशन नहीं मिलेगी, लाडली बहना योजना के पैसे नहीं मिलेंगे यह जनता में भय पैदा करने और अधिकार छीनने का तरीका है। SIR गैर संवैधानिक है, मजदूरों को SIR के लिए समय ही नहीं मिला जो घर में नहीं रहा उसका नाम काट गया तो उसे कलेक्टर के सामने अपील करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह षड्यंत्र है जिससे लाखो नाम गायब होने वाले है।

वहीं कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा मंत्री जनता को डरा रहे हैं। यह जनता का पैसा है किसी की बपौती नहीं। आप जनता को डरा रहे जो आप जनता को दे रहे है यह उनका अधिकार है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक…

1 of 21