LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मरीज खा रहे थे फंगस लगी दवा! खुलासा होते ही मचा बवाल, CGMSC ने पूरे प्रदेश में तत्काल किया बैन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली एक और दवा अमानक पाई गई है। ओफ्लोक्सासिन-ऑर्निडाजोल कॉम्बिनेशन की दवा में फंगस लगने की शिकायत मिली थी। इसके बाद इसकी जांच कराई गई जिसमें फंगस की पुष्टि हो गई। इसके बाद CGMSC ने पूरे प्रदेश में इसके इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि यह दवा डायरिया जैसी बीमारी में इस्तेमाल होती है। सीजीएमएससी को इसकी सप्लाई CMG बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने की थी जिसकी एक्सपायरी मई 2026 बताई गई है। सीजीएमएससी ने प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट, सभी सिविल सर्जन और सीएमएचओ को पत्र लिखकर इस दवा के उपयोग पर तुरंत रोक लगाने को कहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आज से बंद हुए सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य, एक अक्टूबर तक जंगल सफारी पर रोक

रायपुर : मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए, हर साल की तरह…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 19