मध्य प्रदेश

आधी रात पति ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ऐसा काम, किसी को मुंह दिखाने से पहले सोचना पड़ेगा 100 बार

ग्वालियर : कहते हैं न शक और अंधविश्वास का कोई इलाज नहीं होता और रिश्तों में जब शक घर करने लगे तो घर तबाह होने में देर नहीं लगती। सोशल मीडिया के इस युग में भी शक की वजह से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। शक की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद का ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां पति ने पत्नी के शरीर का ऐसा अंग काट दिया कि अब वो कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रही। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी 35 वर्षीय महिला का पति ने नाक काट दिया। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था, जिसके बाद महिला अपने पति से अलग रहने लगी थी। महिला की एक बेटी भी है जो उसके साथ रहती है। इन सबके बीच कल रात पति ने बीच रास्ते में पत्नी की नाक काट दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पत्नी शनिवार को काम पर जाने के लिए तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी की ओर जा रही थी। जैसे ही वह होटल फ्लाइन के सामने पहुंची, पीछे से उसका पति आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के गले में हाथ डाला और चाकू से उसकी नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 25