कारोबार

Petrol Diesel Price Update : सस्ता हो सकता है पेट्रोल – डीजल! सरकार ने दिए बड़े संकेत, जानें आज क्या है ईधन की कीमत

नई दिल्ली : आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के बढ़ते दाम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। खाने-पीने के सामान से लेकर घरेलू उपयोग की चीजों तक की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी पेट्रोल डीजल के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

इसी बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी संकेत दिए हैं कि भविष्य में पेट्रोल डीजल के दाम कम हो सकते हैं। पुरी ने संकेत दिया कि अगर हाल ही में खरीदा गया कम कीमत वाला कच्चा तेल भारतीय रिफाइनरियों तक पहुंचता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक तेल बाजारों में तीव्र अस्थिरता के बावजूद घरेलू ईंधन की कीमतों में केवल सीमित वृद्धि हुई है।

सस्ता पेट्रोल डीजल मिलने में लगेगा वक्त

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जरूर आई है, लेकिन इसका फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचने में अभी कुछ समय लग सकता है। पुरी के अनुसार, तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) वर्तमान में उच्च कीमतों पर खरीदे गए कच्चे तेल का प्रसंस्करण कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की नरम दरों से खुदरा ईंधन की कीमतों में कोई भी लाभ दिखने में समय लगेगा।

What's your reaction?

Related Posts

खाली शराब की बोतल फेंकने की जरूरत नहीं! अब हर बोतल पर मिलेंगे 10 रुपये, इस शहर में लगी AI वाली मशीन

तमिलनाडु : अक्सर लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलों को बेकार समझकर कचरे में फेंक…

पेट्रोल 24 और डीजल 15 रुपए हुआ महंगा, एक लीटर ईंधन का रेट अब हो गया इतना, जनता बोली- अब नहीं आएंगे अच्छे दिन

बिजनेस : अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसके…

1 of 6