Raipur

CG Fire News : सेंट्रल बैंक में मची अफरातफरी, जान बचाकर भागने लगे लोग, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल

रायपुर : गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाओं में अक्सर बढ़ोतरी देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई बार जान-माल का भारी नुकसान भी होता है। इसी बीच राजधानी रायपुर में भी एक बड़ा हादसा गया है, यहां बॉम्बे मार्केट में स्थि​त सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग लग गई। जिसके पूरे बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जहां बॉम्बे मार्केट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। बैंक सफाईकर्मी ने बताया कि उनको धमाके की आवाज सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

घटना की जांच के बाद ACP कोतवाली ने भी धमाके की पुष्टि की है। आपको बता दें कि बॉम्बे मार्केट के पहले और दूसरे फ्लोर पर बैंक है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार कारणों का पता लगा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 74