नई दिल्ली

Gas Price Today : पेट्रोल-डीजल ही नहीं गैस भी हो गया महंगा, आम जनता को महंगाई का डबल डोज, जानिए अब गैस का कितना देना होगा

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने आज देशवासियों को महंगाई का डबल डोज दिया है। सरकार ने जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की है तो दूसरी ओर सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के नए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि पहले ही ईंधन के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया था। वहीं, आज जनता को जोर का झटका लगा है।

सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद यहां सीएनजी 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि भारत अपनी जरूरत की 50% से ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करता है। आपूर्ति में कमी और वैश्विक मांग बढ़ने के कारण गैस कंपनियों, जैसे आईजीएल और एमजीएल के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया है। कंपनियों का कहना है कि वह इस बढ़ी हुई लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर हैं।

कल ही बढ़े थे सीएनजी के दाम

गौरतलब है कि मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत में कल ही 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। नए रेट के अनुसार अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत MMR में सीएनजी की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि महानगर गैस ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बाजार परिस्थितियों के चलते सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से गैस की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पश्चिम एशिया में अशांति से जुड़े करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है।

पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है- सरकार

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही बंद हो गई है। दुनिया में होने वाले कच्चे तेल और गैस निर्यात का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी स्ट्रेट गुजरता है। इससे पूरी दुनिया में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की है। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने कहा था कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है और घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।

आपके शहर में क्या है सीएनजी का रेट

CityCNG Price Today (Rs. per Kg)
Delhi Petrol-Diesel Price TodayRs. 79.09
Noida Petrol-Diesel Price TodayRs. 87.70
Ghaziabad Petrol-Diesel Price TodayRs. 87.70
Muzaffarnagar Petrol-Diesel Price TodayRs. 87.58
Meerut Petrol-Diesel Price TodayRs. 87.58
Shamli Petrol-Diesel Price TodayRs. 87.58
Gurugram Petrol-Diesel Price TodayRs. 84.12
Rewari Petrol-Diesel Price TodayRs. 83.70
Karnal Petrol-Diesel Price TodayRs. 83.43
Kaithal Petrol-Diesel Price TodayRs. 84.43
Kanpur Petrol-Diesel Price TodayRs. 90.42
Hamirpur Petrol-Diesel Price TodayRs. 90.42
Fatehpur Petrol-Diesel Price TodayRs. 90.42
Ajmer Petrol-Diesel Price TodayRs. 88.44
Pali Petrol-Diesel Price TodayRs. 88.44
Rajsamand Petrol-Diesel Price TodayRs. 88.44
Mahoba Petrol-Diesel Price TodayRs. 85.42
Banda Petrol-Diesel Price TodayRs. 85.42
Chitrakoot Petrol-Diesel Price TodayRs. 85.42
Hapur Petrol-Diesel Price TodayRs. 88.70
Gautam Budh Nagar Petrol-Diesel Price TodayRs. 87.70
Greater Noida Petrol-Diesel Price TodayRs. 87.70

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

1 of 27