Surajpur

CG Crime : अपहरण के बाद मांगी 22 लाख की फिरौती, 12 घंटे बाद महिला हुई बरामद, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

सूरजपुर : महिला के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में इस सनसनीखेज वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि महिला का अपहरण किसी बाहरी गैंग ने नहीं, बल्कि घर से जुड़े ड्राइवर ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

कार बुकिंग के बहाने घर में घुसे बदमाश

पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरनापारा की है। यहां रिटायर्ड कॉलरी कर्मचारी पैत्रुस कुजूर अंबिकापुर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी ललिता कुजूर घर में अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी कार बुकिंग के बहाने घर पहुंचे और महिला को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया।आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ ले गए।

22 लाख की फिरौती की मांग

वहीं जब पैत्रुस कुजूर घर लौटे तो पत्नी को गायब पाकर परेशान हो गए। इसी बीच उनके मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने 22 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर महिला को नहीं छोड़ा जाएगा।इस सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।

12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

अपहरणकर्ताओं ने महिला को करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे लगातार डराया-धमकाया गया। पुलिस ने जैसे ही मामला दर्ज किया, पूरे जिले में नाकेबंदी कर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस दबाव में महिला को छोड़कर भागे आरोपी

पुलिस की बढ़ती दबिश और सघन तलाशी अभियान से घबराकर आरोपी महिला को देर रात करीब 3 बजे बाईपास रोड के पास छोड़कर फरार हो गए।महिला को गंभीर हालत में बरामद कर जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ड्राइवर निकला साजिशकर्ता

जांच के दौरान पुलिस को बड़ा सुराग मिला, जिससे पता चला कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड खुद ड्राइवर ही है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रिटायरमेंट में मिले पैसों के लालच में इस घटना को अंजाम दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।मामले में अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

महिला का इलाज जारी, दहशत में परिवार

घटना के दौरान महिला के हाथ-पैर बांधे गए थे, जिससे उसे चोटें आई हैं। उसके शरीर और सिर पर चोट के निशान हैं। घटना के बाद महिला काफी डरी हुई है और उसका इलाज जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

1 of 8