Raipur

CG: शराब भट्टी के सामने मिला अज्ञात शव, ज्यादा शराब से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर :- अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शराब भट्टी के सामने स्थित चखना दुकान की दीवार के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि अधिक शराब सेवन के कारण व्यक्ति की जान गई हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 67