Sarguja

CG: पटवारी 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अंबिकापुर :- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम ने एक पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे क्षेत्र में इस मामले की चर्चा हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मरहटा निवासी प्रार्थी रूप सिंह ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके और उनकी बहन के नाम पर ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर स्थित भूमि को महामाया कोयला खदान जरही द्वारा अधिग्रहित किया गया है। इस भूमि के नामांतरण और नौकरी से संबंधित आवश्यक पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता है। इसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की गई।

22 अप्रैल 2026 को एसीबी टीम ने जाल बिछाकर प्रार्थी को रिश्वत की राशि के साथ भेजा। जैसे ही आरोपी पटवारी सौरभ गोस्वामी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : बेटे की मौत का ग़म नहीं बर्दाश्त कर पायी मां, बेटे का शव देखते ही टूट गई सांसे, एक साथ उठी दो अर्थियां

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है।…

CG News : शराब दुकान का अनोखा विरोध युवक ने मांगा महुआ शराब बेचने का लाइसेंस, सुशासन तिहार शिविर में उठाई मांग

अंबिकापुर/सरगुजा : सरगुजा जिले के दरिमा गांव में हाल ही में खुली शासकीय अंग्रेजी…

CG News : विधायक – नायब तहसीलदार विवाद सुलझा, मारपीट के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, आज खत्म हो सकती है हड़ताल

अंबिकापुर : पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना विधायक और नायब तहसीलदार विवाद अब…

1 of 14