Dhamtari

CG: सुहागरात के दिन दुल्हे ने दे दी जान, बंद कमरे में दिखा खौफनाक मंजर, दुल्हन का रो-रोकर हाल बेहाल

धमतरी :- जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज दूसरे दिन ही एक नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

16 अप्रैल को हुई थी शादी, घर में था जश्न का माहौल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कन्हारपुरी निवासी सिद्धेश्वर कंवर (28), पिता रामजोहन कंवर, का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद जिले के पास स्थित ग्राम डोकरपाली में धूमधाम से संपन्न हुआ था। शादी के बाद जब बारात वापस कन्हारपुरी लौटी, तो 17 अप्रैल की रात आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में गांव के बड़ी संख्या में लोग, रिश्तेदार और दोनों पक्षों के स्वजन शामिल हुए थे। घर में खुशियों का माहौल था, नवदंपति को आशीर्वाद दिया जा रहा था और देर रात तक जश्न चलता रहा। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएगी।

सुबह बंद मिला कमरे का दरवाजा, खिड़की से दिखा खौफनाक मंजर

समारोह खत्म होने के बाद सिद्धेश्वर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।स्थिति संदिग्ध लगने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। सिद्धेश्वर कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में अफरा-तफरी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक, मानसिक और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार…

CG News : सचिवों के व्यवहार से नाराज सरपंचों का जनपद घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी में पंचायत सचिवों के कथित…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 5