नई दिल्ली

Breaking : महिला आरक्षण बिल गिरने पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या हुई

नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ के कारण महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से रोक दिया और एक ईमानदारी भरे प्रयास की भ्रूण हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख रही है और यह अपमान कभी नहीं भूलेगी। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की महिलाओं को उठाना पड़ा।

पीएम मोदी ने कहा कि संसद में जब महिला हित का प्रस्ताव गिरा तो कुछ दल तालियां बजा रहे थे, जो नारी स्वाभिमान पर चोट है। उन्होंने देश की माताओं और बहनों से क्षमा याचना करते हुए कहा कि सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने से बिल पारित नहीं हो सका।लोकसभा में बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 352 वोटों की जरूरत थी। इस मुद्दे पर बीजेपी महिला सांसदों ने संसद परिसर में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 25