Kondagaon

CG : आधी रात को मची चीख -पुकार ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे लहूलुहान

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, यहां केशकाल थाना क्षेत्र के कुएंमारी के पास शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

शादी की खुशियां बदलीं चीख-पुकार में

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चेरबेड़ा निवासी 20 से अधिक ग्रामीण एक शादी समारोह में शामिल होने बटराली गए थे। देर रात करीब 1 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी कुएंमारी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG Breaking : अफीम के बाद अब छत्तीसगढ़ में गांजे की खेती, मक्के की खेत में हो रही थी खेती, दो आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 4