नई दिल्ली

Petrol Diesel Price in India : एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत सुनकर आप कहेंगे – ‘इतना सस्ता?’ जानिए कौन सा शहर कर रहा है ये करिश्मा

जयपुर : राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 104.72 रुपये से 105.21 रुपये और डीजल 90.21 रुपये से 90.65 रुपये के दायरे में रहा। राज्य के अन्य शहरों में कीमतों में हल्की बढ़त और गिरावट देखने को मिली।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल के दाम

राज्य के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतें मिश्रित रुख दिखा रही हैं। अजमेर में पेट्रोल 0.17 पैसे बढ़कर 104.53 रुपये और अलवर में 0.36 पैसे घटकर 104.83 रुपये रही। बांसवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में दाम 106.20 रुपये से 106.21 रुपये के बीच हैं। नागौर में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, पेट्रोल 1.01 रुपये बढ़कर 106.29 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। दौसा में भी 0.70 पैसे और कोटा में 0.67 पैसे दाम बढ़े।

कुछ शहरों में गिरावट

कई जिलों में पेट्रोल के दाम घटे हैं। डीग में पेट्रोल 0.69 पैसे घटकर 104.23 रुपये प्रति लीटर और जोधपुर में 0.34 पैसे घटकर 104.48 रुपये प्रति लीटर रहा। झुंझुनूं, चूरू और सिरोही में भी कीमतों में कमी देखी गई। इस प्रकार, राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में पेट्रोल के दाम में अंतर बना हुआ है।

डीजल के दाम और बदलाव

डीजल की कीमत जयपुर में स्थिर बनी हुई है, लेकिन अन्य जिलों में बदलाव नजर आया। अजमेर में डीजल 0.16 पैसे बढ़कर 90.04 रुपये प्रति लीटर, अलवर में 0.32 पैसे घटकर 90.29 रुपये और नागौर में 0.93 पैसे बढ़कर 91.64 रुपये प्रति लीटर रही। दौसा में 0.63 पैसे की उछाल और कोटा में डीजल में भी 0.61 पैसे बढ़ोतरी आई है। वहीं, डीग में 0.62 पैसे कम होकर 89.75 रुपये और जोधपुर में 0.31 पैसे घटकर 90.00 रुपये प्रति लीटर रही।

कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर-रुपये का विनिमय दर और टैक्स स्ट्रक्चर के कारण राजस्थान में ईंधन की कीमतें लगातार बदल रही हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे रोजाना रेट्स चेक करें, क्योंकि स्थानीय स्तर पर मामूली बदलाव हमेशा संभव है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के भाव (रुपये/लीटर)

शहरपेट्रोल (₹)डीजल (₹)
नई दिल्ली₹94.72₹87.62
मुंबई₹104.21₹92.15
कोलकाता₹103.94₹90.76
चेन्नई₹100.75₹92.34
अहमदाबाद₹94.49₹90.17
बेंगलुरु₹102.92₹89.02
हैदराबाद₹107.46₹95.70
जयपुर₹104.72₹90.21
लखनऊ₹94.69₹87.80
पुणे₹104.04₹90.57
चंडीगढ़₹94.30₹82.45
इंदौर₹106.48₹91.88
पटना₹105.58₹93.80
सूरत₹95.00₹89.00
नासिक₹95.50₹89.50

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 24