Shakti

CG News : नवविवाहिता की मौत या हत्या गले के निशान और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की कोशिश ने खड़े किए सवाल

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ापाली निवासी रोहित यादव की पत्नी नीतू यादव की 4 मार्च की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नीतू का मायका पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली में है। बताया जा रहा है कि नीतू के पिता बीसी केशन यादव ने मई 2024 में अपनी बेटी की शादी रोहित यादव से की थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई और जब वे गाड़ापाली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में मिली।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी और उन्हें बेटी का चेहरा तक देखने से रोका गया। गले में निशान देखने के बाद मायके पक्ष का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले…

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, अभी भी 17 की हालत नाजुक राहत – बचाव जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए…

1 of 4