अपराध

सिर्फ इस बात के लिए गर्लफ्रेंड ने आधी रात को काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, ऐसी ही हालत में कमरे में छोड़कर फरार हुई युवती

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित बॉयफ्रेंड पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है। फिलहाल घायल बॉयफ्रेंड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, इस घटना के बाद गर्लफ्रेंड फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

दो साल से चल रहा​ था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी विसरजीत का लंबे समय से बिहार के कटिहार की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे को जानते थे। पीड़ित ने बताया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और अमीना के साथ रह रहा था। उसने आरोप लगाया कि रात में गर्लफ्रेंड ने उसे दिए गए दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया।

पीड़ित के मुताबिक करीब 2:30 बजे जब वह अर्ध बेहोशी की हालत में था, तब महिला ने तेज धार वाले हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि महिला को उसकी शादी के बारे में पता चल गया था और इसी वजह से उसने हमला किया।

गर्लफ्रेंड ने काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट

वहीं, 25 फरवरी को हिंदू राव अस्पताल से एक घायल युवक के भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और उसका बयान दर्ज किया। साथ ही उसका मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट भी लिया गया।

गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घायल युवक किसी तरह खुद हिंदू राव अस्पताल पहुंचा. वहां से उसे आगे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के बयान और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) (खतरनाक हथियार या साधन से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और धारा 123 (जहर आदि के माध्यम से अपराध करने की मंशा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

सुबह लिए सात फेरे, रात में बिछ गई लाश बहन का घर बसते ही भाइयों ने जीजा के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

अमरावती : आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले से ऑनर किलिंग की एक दिल…

नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा … नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

गुवाहाटी : डिजि​टल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को…

CG Crime : पिता ने बेटी की कर दी हत्या, तो वहीं पत्नी ने अपने पति को ही पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

जशपुर/सुरजपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर और सूरजपुर जिलों से रिश्तों को शर्मसार करने…

1 of 10