Uttar Pradesh

‘पुलिसवाले करते है सेक्स की डिमांड.. अकेले में मिलने की जिद’.. शिकायत देने पहुंची इन्फ्लुएंसर के आरोप सुनकर रह जायेंगे हैरान

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती दोहरी प्रताड़ना का शिकार हो गई। पहले एक सिरफिरे युवक ने उसे ऑनलाइन प्रताड़ित किया और जब युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो आरोप है कि वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उससे सेक्स की मांग कर दी। इस मामले की शिकायत युवती ने एसएसपी से की मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

फैज अंसारी इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर देता था गालियां

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। आरोप है कि फैज अंसारी नाम का युवक उसके वीडियो चोरी कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करता था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां देता था। इसी की शिकायत करने के लिए युवती पुलिस थाने पहुंची थी।

पुलिसकर्मी करने लगा सेक्स की मांग

थाने में युवती की मुलाकात पुलिसकर्मी कुलदीप राठी से हुई। पीड़िता का आरोप है कि फैज अंसारी पर कार्रवाई करने के बजाय कुलदीप राठी ने उससे सेक्स की मांग की और उसे बार-बार अकेले में मिलने के लिए बुलाने लगा। युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कुलदीप राठी को निलंबित कर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

1 of 22