Balodabajar - Bhatapara

CG Breaking : प्लांट में ब्लास्ट, हादसे में 6 मजदूरों की मौत 4 की हालत गंभीर, घटना के बाद मचा हड़कंप, मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बकुलाही इलाके में एक स्पंज आयरन प्लांट में विस्फोट में 6 मजदूरों की मरने की खबर सामने आर ही है। वहीं विस्फोट के बाद मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं इस भीषण हादसे में 4 लोगोें को गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर राहत बचाकर कार्य में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा भाटापारा थाना क्षेत्र में आज सुबह घटित हुआ। बताया जा रहा है कि स्पंज आयरन प्लांट में सुबह के वक्त रोज की तरह लोग अपने काम पर पहुंचे थे। तभी प्लांट के एक हिस्से में विस्फोट हो गया। इससे प्लांट की एक इकाई को भारी नुकसान पहुंचा है और घटनास्थल पर मलबे का ढेर लग गया है। इस तेज विस्फोट में 6 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं आधा दर्जन के करीब लोगों को गंभीर चोटे आई है। आशंका जतायी जा रही है कि विस्फोट के बाद प्लांट में काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आकर दबे हो सकते है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मरने वाले 6 लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में ये हादसा प्लांट में लगे बाॅयलर के फटने से होने की बात कही जा रही है। वहीं हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। उन्होने मृतकों अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG News : चारा लेने गई महिला धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी, आग की चपेट में आकर जिंदा जलकर हुई खाक

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा…

CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह…

1 of 4