Korba

Korba : कलेक्टर के निर्देश पर राइस मिल में छापा, जांच में 11 हजार 373 बोरी धान मिला कम, 2 राइस मिल सील …. मचा हड़कंप

कोरबा : कोरबा में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर के निर्देश पर उरगा क्षेत्र के दो राइस मिल में छापामार कार्रवाई कर भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में 11 हजार 373 बोरी धान कम मिलने पर दोनों राइस मिल को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राइस मिलरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि कोरबा के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत धान खरीदी में आ रही शिकायतों पर खुद की ग्राउंड जीरों पर पहुंचकर हकीकत जान रहे है। एक दिन पहले ही कलेक्टर ने संग्रहण केंद्र के निरीक्षण के तिलकेजा समिति प्रबन्धक को निलंबित किया था। इसके साथ ही कलेक्टर ने राइस मिलों में रखे धान का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया था। गुरूवार को कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार कोरबा, अतिरिक्त तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और हल्का पटवारी की संयुक्त टीम ने उरगा स्थित बजरंग राइस मिल और धनेश राइस मिल में धान का भौतिक सत्यापन किया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि बजरंग राइस मिल द्वारा वर्ष 2025-26 में 26 हजार 570 क्विंटल अर्थात 66 हजार 425 बोरी और धनेश राइस मिल द्वारा 6 हजार 80 क्विंटल अर्थात 15 हजार 200 बोरी धान का उठाव किया गया था। इस प्रकार दोनों मिलों द्वारा कुल 79 हजार 625 बोरी धान प्राप्त किया जाना दर्ज था। लेकिन जांच में मौके पर केवल 68हजार 252 बोरी धान ही उपलब्ध पाया गया। इस आधार पर लगभग 11 हजार 373 बोरी धान मौके पर कम होने की पुष्टि हुई। इस गंभीर अनियमितता के सामने आने पर उपलब्ध धान को जब्त करते हुए जांच टीम ने संचालक के सुपुर्द कर दिया गया।

आपको बता दे नए धान का कस्टम मिलिंग कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, वहीं पुराने धान की मिलिंग कर तैयार चावल एफसीआई को जमा करने की प्रक्रिया जारी है। आगे की विस्तृत जांच पूर्ण होने तक खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों राइस मिलों को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले और खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर उपस्थित रहे। इसी क्रम में मनोकामना राइस मिल परिसर में खाद्य अधिकारी जी. एस. कंवर, तहसीलदार विष्णु पैकरा और खाद्य निरीक्षक संतोष कंवर ने धान रीसाइक्लिंग के उद्देश्य से समिति के लिए भेजे जा रहे 100 कट्टी धान को ट्रैक्टर सहित जब्त किया है। जब्त धान को अधिकारियों ने उरगा थाने को सुपुर्द कर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

1 of 17