Uttar Pradesh

सरकारी अधिकारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, भाजपा सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, यहां के डिप्टी सीएम ने एक्स पर दी जानकारी

लखनऊ : प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बतरने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने ड्यूटी से गायब रहने और जिम्मेदारी का​ निर्वहन सही तरीके से नहीं करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश दिया है। सरकार ने एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि चिकित्साधिकारियों द्वारा लंबे समय से अपने चिकित्सकीय उत्तरदायित्व से विरत रहने एवं चिकित्सकीय ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा उक्त चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बर्खास्त होने वाले अधिकारियों की सूची जारी है।

बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने और चिकित्सकीय कार्य में लगातार लापरवाही बरतने वाले 26 चिकित्साधिकारियों को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। पाठक ने इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशालय के संयुक्त निदेशक का स्पष्टीकरण मांगने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा कई चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने और परिनिंदा प्रविष्टि दिए जाने की भी हिदायत दी थी। ⁠

इन अधिकारियों की नौकरी समाप्त

क्र० सं०पदनाम / विशेषज्ञताकेंद्र का प्रकारस्थान / ब्लॉकजनपद
1चिकित्साधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)बनिपाराकानपुर
2चिकित्साधिकारीअधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारीबरेली
3चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)अजीत मल्लऔरैया
4चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)अजीत मल्लऔरैया
5चिकित्साधिकारीएम.बी.एस. राजकीय चिकित्सालयभदोही
6स्त्री रोग विशेषज्ञअधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारीबरेली
7चिकित्साधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)घसारी अछल्दाऔरैया
8चिकित्साधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)गूरा बिधूनाऔरैया
9चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)सैदाबादप्रयागराज
10चिकित्साधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)कैलाशपुरसहारनपुर
11चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)जवांअलीगढ़
12चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)रामनगरप्रयागराज
13चिकित्साधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)बबीनाझांसी
14चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)जैदपुरबाराबंकी
15चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)जयसिंहपुरसुल्तानपुर
16चिकित्साधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)अखंडनगरसुल्तानपुर
17चिकित्साधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)मीरगंजबरेली

इन अधिकारियों की वेतन वृद्धि पर रोक

  • 1. चिकित्साधिकारी, सामु०स्वा० केंद्र, हस्तिनापुर, मेरठ (2 वेतन वृद्धियां रोकने एवं परनिंदा का दण्ड)
  • 2. चिकित्साधिकारी, सामु०स्वा० केंद्र, कटेहरी, अंबेडकर नगर (1 वेतन वृद्धि रोकने एवं परनिंदा का दण्ड)
  • 3. चिकित्साधिकारी, सामु०स्वा० केंद्र, समरेर, बदायूं (1 वेतन वृद्धि रोकने एवं परनिंदा का दण्ड)
  • 4. हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामु०स्वा० केंद्र, सिकंदरपुर, बलिया (2 वेतन वृद्धियां रोके जाने का दण्ड)
  • 5. चिकित्साधिकारी, अधीन सी०एम०ओ०, मऊ (3 वेतन वृद्धियां रोके जाने का दण्ड)

What's your reaction?

Related Posts

Live Susaid Video Viral : शिक्षक का लाइव ​सुसाइड का वीडियो वायरल, वेतन नहीं मिलने से था परेशान, बेच चुका ​था पत्नी

गोरखपुर/देवरिया : गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके में एक शिक्षक ने कथित तौर पर…

1 of 17