Raigarh

CG Breaking : ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर रूप से घायल, बस-कार में आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात देखे पूरा वीडियो

रायगढ़ : जिले में जिंदल कोयला खदान के विरोध में चल रहा आंदोलन शनिवार को उग्र हो गया। तमनार क्षेत्र के मनार सीएचपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़ी एक बस और एक कार में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वयं पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान को लेकर हुई कथित नियमविरुद्ध जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को भी तमनार के मनार सीएचपी चौक पर धरना-प्रदर्शन जारी था। इसी दौरान आंदोलन को समाप्त कराने पहुंची पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और टीआई कमला पुसाम पर हमला कर दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

CG Road Accident : भीषण हादसे मेें 2 ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो…

1 of 7