नई दिल्ली

CNG PNG Price : आम नागरिकों को बड़ी राहत, इतने रुपए तक कम होंगे गैस के दाम, भाजपा सरकार ने वैट घटाने का किया ऐलान

देहरादून : उत्तराखंड में आम जनता और किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं, जो लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे। सबसे बड़ा फैसला CNG और PNG के दामों में कमी का है। राज्य सरकार ने इन पर लगने वाले वैट को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।

इसका मतलब यह है कि CNG और पाइप्ड गैस अब सस्ती हो जाएगी। अनुमान है कि CNG की कीमत 13–15 रुपये प्रति किलो तक घट सकती है, जबकि PNG की दर में 5–7 रुपये प्रति यूनिट की राहत मिल सकती है। सरकार का कहना है कि इससे लोग पेट्रोल-डीजल के बजाय पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएंगे और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।

किसानों को भी बड़ी राहत

कैबिनेट ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के उत्तरकाशी जिले के सेब उत्पादक किसानों के लिए भी अहम फैसला लिया। अब सरकार सीधे किसानों से सेब खरीदेगी। रॉयल डिलीशियस किस्म के सेब के लिए 51 रुपये प्रति किलो, जबकि रेड डिलीशियस और अन्य किस्मों के लिए 45 रुपये प्रति किलो की दर तय की गई है। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।

कलाकारों और लेखकों को दोगुनी पेंशन

राज्य के कलाकारों और लेखकों को भी राहत मिली है। अब उन्हें मिलने वाली मासिक वृद्धावस्था पेंशन 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है। सरकार का कहना है कि कला और साहित्य में योगदान देने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 24