शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत के शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिरवार में पदस्थ सहायक शिक्षक का नशे में धुत्त वीडियो सामने आया है। वीडियो में सहायक शिक्षक रामखेलावन चौधरी शराब के नशे में स्कूल पहुँते दिख रहे हैं। वीडियो में उन्हें अभद्र भाषा और गाली-गलौज करते साफ देखा जा सकता है।
स्कूल में सहायक शिक्षक नशे में मस्त
शिक्षक नशे में इस कदर मस्त हैं कि उन्हें पैंट की ज़िप और शर्ट की बटन खुले होने की कोई परवाह नहीं है। इतना ही नहीं, उक्त शिक्षक एसडीएम और तहसीलदार को भी गालियाँ देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन शराबी शिक्षक के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है।






















