खेल

युजवेंद्र चहल हुए एक साथ दो-दो गंभीर बीमारी के शिकार, IPL 2026 से हो सकते हैं बाहर, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा

नई दिल्ली : आगामी दिनों में क्रिकेट का त्योहार यानि IPL2026 शुरू होने वाला है। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल पंजाब के धाकड़ गेंदबाज युजवेंद्र चहल की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। इस बात की जानकारी खुद युजवेंद्र चहल ने दी है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि चहल को लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। बता दें कि हाल ही में हुए मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मौजूद नहीं थे।

गंभीर बीमारी की जद में आए चहल

युजवेंद्र चहल ने बताया कि वे डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। स्टार लेग स्पिनर ने लिखा, “SMAT फाइनल के लिए मेरी टीम हरियाणा को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं टीम का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है, जिससे मेरी सेहत काफी खराब हो गई है। डॉक्टरों ने मुझे सिर्फ आराम और रिकवरी पर ध्यान देने को कहा है। मैं जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा और पूरी ताकत से गेंदबाजी करूंगा।”

आखिरी बार हैदराबाद के खिलाफ खेले थे

चहल को आखिरी बार पिछले महीने ग्रुप मैच में हैदराबाद के खिलाफ खेलते देखा गया था। बीमारी की वजह से वह कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। चहल 30 नवंबर से घरेलू क्रिकेट से बाहर हैं। अपने पोस्ट में चहल ने यह नहीं बताया कि वह कब तक वापसी करेंगे। हालांकि, वह विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करने की उम्मीद कर रहे हैं जो 24 दिसंबर से शुरू हो रही है।

दो साल से टीम इंडिया में नहीं मिला मौका

गौरतलब है कि पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, और उन्होंने अगस्त 2023 के बाद से सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इससे पहले, चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नॉर्थम्पटनशायर का प्रतिनिधित्व किया था। वन-डे कप (लिस्ट ए) में उन्होंने डेब्यू मैच में ही 5 विकेट लिए थे, जबकि कुल प्रदर्शन में उनकी इकॉनमी रेट छह से कम रही। रेड-बॉल क्रिकेट यानी काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जहां चार मैचों में 19 विकेट लिए और दो बार पांच विकेट हॉल लिया। इन प्रदर्शनों ने उन्हें 2025 सीजन के लिए फिर से नॉर्थम्पटनशायर से करार दिलाया।

What's your reaction?

Related Posts

मैच शुरू होने से ठीक पहले टीम के कोच का निधन, तैयारी करवाते समय मैदान पर गिरे, क्रिकेट जगत में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली : बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल के एक मैच से ठीक पहले एक टीम के…

IND vs SA ODI : अगर आप भी नहीं खरीद पाए भारत – दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकट तो मत होइए निराश …. यहां फ्री में देखें Live

रायपुर : भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज 3 दिसंबर को नवा…

टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद भी कप्तान हरमनप्रीत ने मांगी माफी, जानिए क्यों झूलन गोस्वामी से कही ये बात

मुंबई : भारतीय महिला टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल…

1 of 3