अपराध

सुबह लिए सात फेरे, रात में बिछ गई लाश बहन का घर बसते ही भाइयों ने जीजा के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

अमरावती : आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले से ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंडपेट मंडल के वेमुलापल्ली गांव में एक शख्स की उसके ही सालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। सालों ने अपने जीजा की हत्या अलग जाति के होने की वजह से की थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी की खबर मिलते ही उतारा मौत के घाट

दरअसल, पूरा मामला मंडपेट मंडल के वेमुलापल्ली गांव का है। यहाँ 41 वर्षीय पीवीवी सूर्यप्रकाश राव ने गुरुवार सुबह ही अपनी प्रेमिका ऐनविल्ली संध्या से अन्नवरम में शादी की थी। सूर्यप्रकाश राव कपड़े का व्यवसाय करते थे, वहीं उनकी पत्नी ऐनविल्ली संध्या वर्तमान में रायवरम में डिप्टी तहसीलदार के पद पर कार्यरत थीं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और एक ही स्कूल में पढ़े थे।

संध्या का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन गुरुवार को दोनों ने शादी कर ली। शादी की खबर मिलते ही संध्या के भाई, चंद्रपाल और गिरिबाबू, गुस्से में सूर्यप्रकाश के घर पहुंचे। आरोपियों ने भारी पत्थर से सूर्यप्रकाश के चेहरे पर कई बार वार किए, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने मौके से आरोपियों को दबोचा

इस जघन्य हत्या को देखकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने भाग रहे दोनों भाइयों को मौके पर ही दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मंडपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा … नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

गुवाहाटी : डिजि​टल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को…

1 of 10