नई दिल्ली

रक्षाबंधन के दिन एक साथ तीन लोगों की हत्या, पति ने अपनी ही पत्नी और दो ​बेटियों को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी ​पति ने अपनी ही पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया है। रक्षाबंधन के दिन हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर इलाके में प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच और सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक (FSL) टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं। करावल नगर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 24