अपराध

सोनम रघुवंशी से आगे निकली ये महिला, मुर्गा भात में जहर मिलाकर पति को खिलाया, छत्तीसगढ़ के इस जिले से खरीदा था मौत का सामान

गढ़वा : मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग के साथ मार डाला। वह राजा के साथ हनीमून पर शिलांग गई और वहीं उसने राजा की हत्या कर दी। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गढ़वा में भी सामने आया है। यहां शादी के महज एक महीने बाद पत्नी ने अपने पति को खाने में ज़हर देकर मार डाला। जिस कीटनाशक से हत्या हुई, उसे खुद मृतक पति ने ही पत्नी के कहने पर रामानुजगंज बाज़ार से खरीदा था। फिलहाल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार जेल भेज गया है।

पुलिस के मुताबिक बाहुकूदर गांव में 11 मई को बुद्धनाथ सिंह की शादी सुनीता देवी से हुई थी, लेकिन शादी के दूसरे ही दिन सुनीता मायके लौट गई और ससुराल आने से इनकार कर दिया। दोनों परिवारों ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की और गांव में पंचायत बुलाई पंचायत के बाद सुनीता फिर से बुद्धनाथ के घर आ गई, लेकिन पत्नी ने मन बना लिया था और महज़ एक सप्ताह के अंदर उसने एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पत्नी के बार बार दबाव बनाने पर दोनों रामानुजगंज के बाज़ार गए और वहां पत्नी के कहने पर पति बुद्धिनाथ ने कीटनाशक दवा खरीदा।

सुनीता ने कहा कि ये दवा फसलों में लगने वाले कीटों के लिए चाहिए। बुद्धनाथ को यह अंदाज़ा नहीं था कि वह अपनी मौत का सामान खुद खरीद रहा है और उसी ज़हर को सुनीता ने रात को मुर्गा भात में मिला कर खीला दिया, जिससे पति की मौत हो गई। मृतक की मां के आवेदन पर रंका थाने की पुलिस ने FIR दर्ज की और शख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पत्नी ने पति की हत्या की पूरी बात बताई और जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार जेल भेज गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : छत्तीसगढ़ में तीन रेप केस, घर में घुसकर महिला का रेप, इधर नाबालिग और बच्ची बनीं हवस का शिकार

बिलासपुर/बलरामपुर/केशकाल : बिलासपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने…

पालतू मुर्गी के साथ हवस मिटा रहा था 45 साल का शख्स, पड़ोसी के बेटे से भी करवाता था ये काम, वायरल हुआ वीडियो ….

मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को…

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…