मनोरंजन

महज़ 32 साल की उम्र में इस मशहूर एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत …. फ्लैट से सड़ी – गली लाश बरामद, हत्या या आत्महत्या? जांच मे जुटी पुलिस

कराची : पड़ोसी देश पाकिस्तान के फ़िल्म जगत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पाक फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत हो गई है। वह महज़ 32 साल की थी। अभिनेत्री हुमैरा अली लाहौर की निवासी थीं और 2018 से इत्तेहाद कमर्शियल इलाक़े के एक फ़्लैट में रह रही थीं। हुमैरा ने कम वक़्त में ही पाक के फ़िल्म इंडस्ट्री में काफ़ी नाम कमा लिया था। ऐसे में हुमैरा की मौत की ख़बर से उनके फैन्स को गहरा झटका लगा है। सभी हुमैरा के मौत की वजह जानने में जुटे है।

जानकारी मुताबिक कराची पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि डिफ़ेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाक़े में अपने फ़्लैट में मृत पाई गईं अभिनेत्री हुमैरा असगर के परिजनों ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया है। हुमैरा असग़र का शव तब बरामद हुआ था जब पुलिस अदालत के आदेश पर फ़्लैट ख़ाली कराने उनके घर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक़, अभिनेत्री की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं है कि उनकी मौत की वजह क्या थी।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 3