अपराध

जेठ के बाथरूम में नहा रही महिला को झांककर देखता था पड़ोसी, चुपके से बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल करने की धमकी देकर कर रहा था …. डिमांड

आगरा : अपने घर का सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण महिला अपने जेठ के घर नहाने गई थी। इसी बीच पड़ोसी युवक आया और अश्लील हरकत करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया। मगर युवक फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तब महिला ने दोबारा से थाने में जाकर तहरीर दी। महिला के आरोपों पर पुलिस जांच में जुट गई है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। सदर थाना इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि मेरे घर में पानी की दिक्कत थी। सबमर्सिबल खराब होने पर मैं अपने जेठ के घर नहाने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शुमभ ने चुपके से नहाने का वीडियो रिकार्ड कर लिया। वीडियो बनाने के बाद वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ छेड़खानी की। मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

समझौते के बाद भी नहीं सुधरा पड़ोसी

शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को थाने बुलाया और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। समझौता के कुछ दिन बाद फिर से आरोपी ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। मैं उससे परेशान हो चुकी हूं। वो बार-बार मुझे धमकियां दे रहा है। मेरे साथ सरेआम छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने महिला की शिकायत सुनकर मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची। मगर आरोपी युवक फरार था। अब पुलिस उसे तलाश रही है।

What's your reaction?

Related Posts

सुबह लिए सात फेरे, रात में बिछ गई लाश बहन का घर बसते ही भाइयों ने जीजा के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

अमरावती : आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले से ऑनर किलिंग की एक दिल…

नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा … नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

गुवाहाटी : डिजि​टल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को…

CG Crime : पिता ने बेटी की कर दी हत्या, तो वहीं पत्नी ने अपने पति को ही पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

जशपुर/सुरजपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर और सूरजपुर जिलों से रिश्तों को शर्मसार करने…

1 of 10