Raipur

साय कैबिनेट में तय माना जा रहा है विधायक ‘राजेश’ का नाम, ये दो नाम भी रेस में सबसे आगे, जानिए किन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिमंडल में एंट्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे, उनके दौरे से पहले एक बार फिर विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे में सवाल है कि, जिन नामों पर कयास महीनों से लग रहे है उन्हें मौका मिलेगा या मुख्यमंत्री ऐसे नामों की घोषणा करंगे जो सबको चौंका दे।

दरअसल छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार को बने 20 माह हो चुके हैं, लेकिन अबतक सीएम विष्णुदेव साय का पूर्ण मंत्रिमंडल नहीं बन पाया है। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे..उनके दौरे से पहले एक बार फिर मत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द कैबिनेट विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने ये जरूर कहा कि जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा, लेकिन कब होगा, उसकी तारीख नहीं बताई। वैसे सूबे में चर्चा है कि हरियाणा के फार्मूले पर मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। वर्तमान में 10 मंत्री कार्यरत हैं।

अगर तीन मंत्री बनाए जाएंगे तो एक अन्य पिछड़ा वर्ग, एक अनुसूचित जाति और एक सामान्य वर्ग से बनाए जा सकते हैं। अब सवाल है कि ओबीसी वर्ग में किसका दावा मजबूत है। इसमें यादव समाज को साधने के लिए दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी आरएसएस से हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति से अगर किसी को मंत्री पद सौंपा जाता है तो सतनामी गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। खुशवंत रायपुर संभाग के आरंग से विधायक हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है।

इससे पहले यहां से बृजमोहन अग्रवाल भी मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में रायपुर संभाग को तवज्जो देने के साथ ही एससी वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। इसी तरह सामान्य वर्ग में से पार्टी किसी को मौका देती है तो बिलासपुर संभाग से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल। रायपुर संभाग से पूर्व मंत्री राजेश मूणत और सरगुजा संभाग से राजेश अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। वैसे इन नामों पर सिर्फ कयास ही लग रहे हैं। खाली पदों पर किसकी लॉटरी लगती है ये तो तब साफ होगा। जब मुख्यमंत्री नामों का ऐलान करेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 71