मध्य प्रदेश

क्रूज पायलट ने बताया क्या हुआ था उस वक्त, कैसे तूफान में समा गई 9 जिंदगियां …. पढ़िए एक-एक पल की दिल दहला देने वाली पूरी कहानी

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डैम में क्रूज पलट गई। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। हादसे की कई भावुक तस्वीरें भी सामने आई है। साथ ही अब इस हादसे में खुशकिस्मत लोग बचा लिए गए। इस हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसी बीच अब क्रूज पायलट महेश पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मांफी मांगी है।

हादसे पर क्रूज के पायलट ने तोड़ी चुप्पी

क्रूज पायलट महेश पटेल ने बताया कि मौसम पहले सामान्य था, लेकिन अचानक आंधी तूफान चलने लगा और लहरें तेज हो गई। हालत बिगड़ते उन्होंने क्रूज को वापस ले जाने लगा, इसी दौरान विशाल लहरें क्रूज से टकराने लगी थी। इतना ही नहीं क्रूज में पानी भरने लगा। उन्होंने बताया कि इस बीच यात्रियों में चीख पुकार मचने लगी। उन्होंने बताया कि रिसेप्शन को सूचित किया और संभावित दुर्घटना के डर से दूसरी नाव मंगवाई। शुरुआत में कई यात्री झूम रहे थे और आनंद ले रहे थे, इसलिए उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था।

नहीं दिया गया था कोई चेतावनी

पायलट महेश पटेल ने यह भी दावा किया है कि खराब मौसम की वजह से वापस लौटने की चेतावनी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि उसके पास वैध लाइसेंस और प्रशिक्षण है, जिसमें गोवा से प्राप्त जीवनरक्षक प्रमाणपत्र भी शामिल हैं।

क्रूज पायलट समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त

मुख्यमंत्री ने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है। सीएम ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा

घटना के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

सीएम मोहन यादव ने जताया था दुख

हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 29