LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने नई शराब रेट लिस्ट जारी कर दी है। आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई शराब की नई रेट लिस्ट में देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कुछ ब्रांड्स की शराब कीमतों में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई शराब की नई रेट लिस्ट बुधवार 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।

शराब की नई रेट लिस्ट हुई जारी

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्ट में देसी प्लेन और मसाला की कीमत पिछले साल जैसी ही रखी गई है। वहीं विदेशी शराब की लोअर और मीडियम रेंज में भी विभाग द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है। आबकारी विभाग ने हायर रेंज की विदेशी शराब कीमत में बदलाव किया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्ट में हायर रेंज की विदेशी शराब 1000 रुपए तक सस्ती हुई है। वहीं प्रदेश में बिकने वाली बियर और कुछ अन्य ब्रांड्स की कीमतों में विभाग द्वारा बढ़ोतरी भी की गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रदेश में शराब की नई रेट लिस्ट जारी होते ही Moresandesh. Com की खबर पर मुहर लग गई है। MoreSandesh ने पहले ही बताया था कि, देशी शराब की कीमतों में इजाफा नहीं होगा। वहीं अब आबकारी विभाग ने शराब की नई रेट लिस्ट को जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई शराब की नई रेट लिस्ट बुधवार 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 18