मध्य प्रदेश

School Girl Rape : स्कूली छात्रा से थार में की दरिंदगी … फिर रेप वीडियो बनाकर करने लगा हैवानियत के पीछे पूरा गैंग था एक्टिव

भोपाल : भोपाल की कोहेफिज़ा थाना पुलिस ने स्कूली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दूसरे आरोपी माज को गिरफ्तार कर लिया है। माज इस मामले के मुख्य आरोपी औसाफ का सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार माज की थार गाड़ी में ही 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया। माज को पूरी घटना की जानकारी थी और वह औसाफ की मदद कर रहा था।

थार में किया गया था गुनाह

यह मामला 2 फरवरी को सामने आया था जब शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर लिया था जबकि माज फरार था और उसकी तलाश जारी थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि माज के आरोपी होने की जानकारी के बावजूद कोहेफिज़ा थाने के आरक्षक ज्ञानेंद्र ने उसके साथ लंच किया और मामले से उसका नाम हटवाने के लिए सेटिंग करने की कोशिश की। इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते आरक्षक ज्ञानेंद्र को निलंबित कर दिया गया है।

लव जिहाद, ड्रग्स और रेप का कनेक्शन

पुलिस के अनुसार आरोपी माज भोपाल में एमडी तस्करी, लव जिहाद और ज़मीनों पर कब्ज़े के मामलों में सक्रिय यासीन मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान का छोटा भाई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

पिता के साथ जेल गया चार साल का मासूम, मां की मौत के बाद कोर्ट में भावुक दृश्य, जज ने बार-बार पूछा ….

उज्जैन : नागझिरी थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किए…

1 of 31