मध्य प्रदेश

School Time Table Change : प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल, जाने अब कितने बजे खुलेंगे विद्यालय,

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। कई जगहों पर लोग अब दोपहर को भी स्वेटर, मफलर और स्कार्फ लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं। मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच अब कई जिलों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। छिंदवाड़ा, हरदा, सतना, अनूपपुर, मंडला, रीवा, उमरिया, देवास जिले में स्कूलों का टाइम में बदलाव किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो हिमालयी राज्यों की चोटियों पर होने वाली बर्फबारी का सीधा असर मध्य भारत तक देखा जा रहा है। यही नहीं मध्य भारत के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नवंबर महीने से ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। यहीं वजह है कि अब मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

जानिए अब कितने खुलेंगे स्कूल

छिंदवाड़ा कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे। वहीं हरदा में स्कूल 9 बजे से संचालित होंगे। उमरिया जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल का टाइम सुबह 9 बजे से किया गया है। सतना में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने भी स्कूल के टाइम के बदलाव के आदेश जारी किए हैं। क्लास नर्सरी से क्लास 8वीं तक के सभी स्कूल 9 बजे से खुलेंगे।

वहीं अनुपपूर में स्कूल सुबह 9:30 बजे से संचालित होंगे। इधर, देवास में नर्सरी से लेकर क्लास 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। मंडला में सभी स्कूलों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। इसी तरह राजधानी भोपाल और सागर में भी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक…

1 of 21