टेक्नोलॉजी

सैमसंग ने लॉन्च किया अपना पहला Galaxy XR हेडसेट, अब सिर्फ इशारों से होगा सब कंट्रोल! जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy XR Launch : सैमसंग ने आज अपने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना पहला Galaxy XR Headset लॉन्च किया है। ये एक एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) डिवाइस है जो की बेहद कमाल की है इसको आप हाथ के इशारों से कंट्रोल कर सकते हैं। यानी बिना किसी कंट्रोलर के सिर्फ हाथ हिलाकर ऐप्स और विजेट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इस हेडसेट में क्वालकॉम Snapdragon XR2+ Gen 2 चिपसेट दिया गया है और ये पहला डिवाइस है जो Android XR पर काम करता है। इसे सैमसंग ने Silver Shadow कलर में पेश किया है और किस्तों (EMI) पर खरीदने का ऑप्शन भी मिल रहा है।

XR क्या है और इसका इस्तेमाल कहां होगा?

Galaxy XR हेडसेट Augmented Reality (AR) और Virtual Reality (VR) का कॉम्बिनेशन है, जिसे Extended Reality (XR) कहा जाता है। इसका इस्तेमाल गेमिंग, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और कई प्रोफेशनल वर्क जैसे डिजाइनिंग, वर्चुअल मीटिंग्स में किया जा सकता है।

क्या है इसकी कीमत?

  • अमेरिका में कीमत: $1,799 (लगभग ₹1,58,000)
  • साउथ कोरिया में: 2,690,000 वॉन (लगभग ₹1,65,000)
  • EMI ऑप्शन: $149 प्रति महीना (लगभग ₹13,000)

फिलहाल ये हेडसेट सिर्फ अमेरिका और दक्षिण कोरिया में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर मिल रहा है।

गैलेक्सी XR हेडसेट के खास फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी XR हेडसेट में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ माइक्रो OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 3552 x 3840 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। ये स्क्रीन 95% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है और इसमें 109° हॉरिजॉन्टल और 100° वर्टिकल व्यू एंगल मिलता है। इसमें गूगल का इनबिल्ट Gemini AI असिस्टेंट भी दिया गया है। कैमरा सेटअप में 6.5MP का 3D कैमरा और दो पास-थ्रू कैमरे शामिल हैं जिससे यूज़र आसपास की दुनिया को AR एलिमेंट्स के साथ देख सकते हैं।

ट्रैकिंग के लिए इसमें 6 वर्ल्ड-फेसिंग ट्रैकिंग कैमरे, 4 आई-ट्रैकिंग कैमरे, 5 इनर्शियल मेज़रमेंट यूनिट्स (IMUs), 1 डेप्थ सेंसर और 1 फ्लिकर सेंसर मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए इसमें आईरिस रिकग्निशन फीचर दिया गया है। ऑडियो के लिए ये हेडसेट टू-वे स्पीकर सिस्टम (वूफर और ट्वीटर) और 6 माइक्रोफोन के ऐरे के साथ आता है, जिसमें बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। बैटरी की बात करें तो यह सामान्य इस्तेमाल में लगभग 2 घंटे और वीडियो प्लेबैक में करीब 2.5 घंटे तक चल सकता है।

विवरणजानकारी
मेमोरी16GB RAM, 256GB स्टोरेज
डिस्प्ले3,552 x 3,840 Micro-OLED, 95% DCI-P3, 60/72/90Hz रिफ्रेश रेट
व्यू एंगल109° हॉरिजॉन्टल, 100° वर्टिकल
चिपसेटSnapdragon® XR2+ Gen 2
कैमरा3D फोटो व वीडियो कैप्चर सपोर्ट, 6.5MP, F2.0, 18mm
सेंसर2 पास-थ्रू, 6 ट्रैकिंग, 4 आई-ट्रैकिंग, 5 IMUs, 1 डेप्थ, 1 फ्लिकर सेंसर
आईरिस पहचानडिवाइस अनलॉक व पासवर्ड के लिए सपोर्ट
ऑडियो/वीडियो2 स्पीकर (वूफर + ट्वीटर), 6 माइक्रोफोन (बीमफॉर्मिंग सपोर्ट), Dolby ATMOS
वीडियो प्लेबैक8K (7680×4320) @ 60fps, HDR10 व HLG सपोर्ट
बैटरीसामान्य उपयोग: ~2 घंटे, वीडियो देखना: ~2.5 घंटे, चार्जिंग के दौरान उपयोग संभव
कनेक्टिविटीWi-Fi 7, Bluetooth 5.4
आईपीडी (IPD)54~70mm
दृष्टि सुधारऑप्टिकल इन्सर्ट्स द्वारा सपोर्ट (अलग से खरीदने योग्य)
वजनडिवाइस: 545g (फोरहेड कुशन सहित), बैटरी: 302g

What's your reaction?

Related Posts

भारत की पहली 7 – सीटर इलेक्ट्रिक SUV, इस हफ्ते होगी लॉन्च Mahindra XEV 9S, जानें कीमत और 656KM रेंज के फीचर्स

बिज़नेस : महिंद्रा अपनी “बॉर्न इलेक्ट्रिक” रणनीति के तहत एक और बड़ा कदम उठाने जा…

WhatsApp का ‘ब्राइटनेस’ धमाका, लो-लाइट में वीडियो कॉल पर अब नहीं दिखेगा अंधेरा, बस दबाएं यह एक जादुई बटन

नई दिल्ली : वीडियो कॉलिंग के दौरान अक्सर कम रोशनी एक ‘विलेन’ की तरह सामने आती…