ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ सहित 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 मार्च को होगी वोटिंग, जानिए किन किन राज्यों में चुनाव

नई दिल्ली/रायपुर : देश की उच्च सदन राज्यसभा की 37 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए Election Commission of India ने बुधवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को कराया जाएगा। इन चुनावों में महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों सहित कई राज्यों की सीटें शामिल हैं। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जैसे नाम प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ में केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार:

  • 26 फरवरी 2026: अधिसूचना जारी
  • 5 मार्च 2026: नामांकन की अंतिम तिथि
  • 6 मार्च 2026: नामांकन पत्रों की जांच
  • 9 मार्च 2026: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि
  • 16 मार्च 2026: मतदान (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • 16 मार्च 2026: मतगणना (शाम 5 बजे से)
  • 20 मार्च 2026: चुनाव प्रक्रिया पूर्ण

किन राज्यों में कितनी सीटें

इस बार जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें प्रमुख रूप से:

  • महाराष्ट्र – 7 सीटें
  • तमिलनाडु – 6 सीटें
  • पश्चिम बंगाल – 5 सीटें
  • बिहार – 5 सीटें
  • ओडिशा – 4 सीटें
  • असम – 3 सीटें
  • छत्तीसगढ़ – 2 सीटें
  • हरियाणा – 2 सीटें
  • तेलंगाना – 2 सीटें
  • हिमाचल प्रदेश – 1 सीट

समाप्त हो रहा है इन सांसदों का कार्यकाल

विभिन्न राज्यों से कई सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के सदस्य शामिल हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्यसभा चुनाव आम तौर पर विधानसभा में दलों की संख्या बल पर आधारित होते हैं, ऐसे में कई राज्यों में समीकरण दिलचस्प रहने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनावों के नतीजे आगामी राष्ट्रीय राजनीति और सदन में दलों की ताकत पर महत्वपूर्ण असर डाल सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग पर रवाना, रायपुर ग्रामीण सहित इन जिलों में प्रभारी एसपी

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी बदलाव किए गए हैं। राज्य…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 19