कारोबार

Petrol Diesel Update : 14 रुपए सस्ता हुआ डीजल, किसानों के हित मे बड़ा फैसला, बस-ट्रक मालिकों के अच्छे दिन की शुरूवात

बिजनेस : महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल सरकार ने ईंधन के दाम में अब तक की सबसे बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। सरकार का ये फैसला न सिर्फ व्यापारी वर्ग के लिए बल्कि किसानों के लिए भी किसी सौगात से कम नहीं है। सरकार ने डीजल के रेट में सीधे 14 रुपए की कटौती करने का फैसला लिया है। हालांकि पेट्रोल के रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। ईंधन के नए दाम आज सुबह से ही लागू कर दिए गए हैं।

डीजल 14 रुपए सस्ता

पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार पाकिस्तान की शहबाह शरीफ सरकार ने डीजल के रेट में 14 रुपए की कटौती की है, जिसके बाद नए दाम 265.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत अभी भी 263.45 रुपए लीटर है। पाकिस्तान सरकार का ये फैसला डीज़ल की कीमतों में एक महत्वपूर्ण कमी को दर्शाता है, जिससे परिवहन और कृषि क्षेत्रों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

बता दें कि इससे पहले 30 नवंबर को, भी सरकार ने डीजल की कीमत में 4.79 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की थी। पेट्रोलियम डिवीज़न द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए की कमी करके 263.45 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया था। जबकि हाई-स्पीड डीज़ल में 4.79 रुपए की कटौती करके 279.65 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया था।

किसानों को भी होगा फायदा

ज्ञात हो कि हाई-स्पीड डीज़ल का बड़े पैमाने पर परिवहन और कृषि क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है, जिसका मतलब है कि कीमतों में कमी का व्यापक आर्थिक प्रभाव पड़ता है। पेट्रोल, जिसका मुख्य रूप से मोटरबाइक और कारों में उपयोग होता है, पंजाब में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है क्योंकि CNG स्टेशनों पर घरेलू गैस के उपयोग पर प्रतिबंध है।

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Diesel Price Update Today : 9 रुपए सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में भी बड़ी राहत, नए साल पर मिली खुशियों की सौगात

बिजनेस : महंगाई की मार झेल रही जनता को केंद्र सरकार ने नए साल के पहले ही दिन…

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकैट, शॉपिंग मॉल में किराए के कमरे में हो रहा था पूरा खेल

मेरठ : मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र में एक लोकप्रिय अस्पताल के पास स्थित एक…

Petrol Diesel Price : पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, नए साल से पहले आई बड़ी खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार की ओर टकटकी…

1 of 4