LIFE
छत्तीसगढ

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया किसे बनाना चाहते हैं राज्यसभा सांसद? जानिए कौन हो सकता है छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का उम्मीदवार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव ऐलान हो गया है और 26 मार्च से नामांकन होना है, जिसके लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा के अलावा विपक्षी दल कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा के आंकड़ों को देखें तो ये समझ में आता है कि दोनों ही दलों से एक-एक नेता राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि भाजपा ने अपने संभावित उम्मीदवारों की जिस्ट भेज दी है। वहीं, कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कहा है कि स्थानीय नेता को ही रास में भेजा जाए। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने पिछले बार छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजा था, जिसे लेकर जमकर विरोध हुआ था।

स्थानीय को राज्यसभा भेजने की मांग

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कहा है कि राज्यसभा चुनाव का नामांकन तय किया है। कांग्रेस पार्टी नामों पर विचार कर रही है, पार्टी बहुत जल्द प्रत्याशी घोषित करने वाली है। स्थानीय को राज्यसभा भेजने की मांग हो रही है, जिसे हमने हाईकमान को अवगत करा दिया है। अब हाईकमान के फैसले के बाद ही नाम की घोषणा होगी। वहीं, चरणदास महंत ने पहले ही इस बात की मांग उठाई थी कि स्थानीय लोगों को राज्यसभा भेजा ​जाए।

धान का 3286 रुपए प्रति क्विंटल को भुगतान

वहीं, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को भुगतान किए जाने वाले बोनस को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि दो सालो में एमएसपी 186 रुपए तक बढ़ चुकी है, ऐसे धान की कीमत 3286 रुपए पाना किसान का अधिकार है। कायदे से किसानों को किसानों को 2622 करोड़ रुपए अतिरिक्त भुगतान होना चाहिए।

भाजपा से इन नेताओं का नाम आया सामने

दूसरी ओर भाजपा की ओर हाईकमान को भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल किया गया है। बता दें कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जातिगत स​मीकरण को ध्यान रखा है। बता करें जाति के अनुसार उम्मीदवारों की तो SC वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को जगह दी गई है। वहीं, सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को शामिल किया गया है। OBC वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम हाईकमान को भेजा गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस में अब तक सिर्फ चर्चाएं ही चल रही है।

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। इनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार सीटें भी शामिल है। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है।

छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर चुनाव

राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट। ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी। महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17