मध्य प्रदेश

पंचायत सचिव का अश्लील कांड! महिला रोजगार सहायक से रास्ते में अचानक करने लगा गंदी हरकत, थाने तक पंहुचा मामला

रीवा : ग्राम पंचायत नंदना के पंचायत सचिव प्रदीप सिंह पर महिला रोजगार सहायक ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह कार्यालय से शाम के समय सचिव के साथ मोटरसाइकिल से रीवा आ रही थी तभी रास्ते में सचिव ने उसके साथ छेड़छाड़ की।महिला ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी सचिव पहले भी कई बार उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला रोजगार सहायक अपने सहायक सचिव संघ के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंची और जिला सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर से मिलकर पूरे मामले की लिखित शिकायत की।

जिला सीईओ ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और जनपद सीईओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। फिलहाल पुलिस और पंचायत विभाग दोनों स्तरों पर जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

पिता के साथ जेल गया चार साल का मासूम, मां की मौत के बाद कोर्ट में भावुक दृश्य, जज ने बार-बार पूछा ….

उज्जैन : नागझिरी थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किए…

1 of 31